जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा, दो को मौके से धर-दबोचा; पूछताछ में हैरान करने वाला खुलासा

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, जामताड़ा। जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने मोहड़ा व मुचियाडीह गांव में छापेमारी कर दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इसमें माेहड़ा गांव निवासी 26 वर्षीय अकबर अंसारी व नारायणपुर क्षेत्र के मुचियाडीह निवासी 19 वर्षीय गु

4 1 14
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, जामताड़ा। जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने मोहड़ा व मुचियाडीह गांव में छापेमारी कर दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इसमें माेहड़ा गांव निवासी 26 वर्षीय अकबर अंसारी व नारायणपुर क्षेत्र के मुचियाडीह निवासी 19 वर्षीय गुल मोहम्मद अंसारी है। यह जानकारी मंगलवार को साइबर थाना में डीएसपी अशोक कुमार राम ने दी।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि सूचना मिली की दोनों साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। इस आधार पर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में टीम बनाई गई और दोनों ही जगहों पर छापा मारा गया। इस दौरान ठगी करते गिरफ्तार किया। आरोपित से 10 मोबाइल, 14 सिम, तीन एटीएम, वाटर कार्ड आदि बरामद किया गया। साइबर थाना में दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। मेडिकल के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

वूहू एप के जरिए फोनपे से उड़ाते थे पैसे

साइबर डीएसपी ने बताया कि दोनों छोटी राशि लोगों का ठगते थे। मोबाइल व सिम का प्रयोग करके एसबीआइ क्रेडित और डेबिट कार्ड बंद होने की बात कर लोगों को झांसा में लेते थे। उनके मोबाइल में स्क्रिन शेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर सभी तरह का गोपनीय जानकारी प्राप्त कर पैसे उड़ाते थे।

इसके अलावा मोबाइल व सिम का प्रयोग करके वूहू एप से फोनपे में दो हजार का कैश ऑफर का मैसेज भेजते हैं। ग्राहक को स्वीकार करने के लिए बोलते है जैसे ही स्वीकार करता है, वूहू एप में पैसा आ जाता है। इस पैसे से गिफ्ट कार्ड खरीदते हैं, फिर कमीशन पर बेच देते हैं। इसे ही दोनों ने ठगी का आधार बनाय है।

दोनों पहले भी जा चुका है जेल

अशोक कुमार राम ने बताया कि दोनों पहले भी साइबर ठगी में जेल जा चुका है। अकबर अंसारी के विरुद्ध साइबर थाना में वर्ष 2022 में मामला दर्ज है। वहीं, गुल मोहम्मद अंसारी के विरुद्ध साइबर थाना में वर्ष 2020 में मामला दर्ज है। दोनों जेल भी जा चुके है। जेल से रिहा होने के बाद फिर से दोनों साइबर ठगी में लिप्त हो गए थे।

कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक देवेन्द्र कुमार वर्मा, मो फारूख, मिन्हाज आलम, अभय कुमार मिश्रा, विष्णु माझी, सुनील हांसदा, रंजीत दास, रवींद्र ठाकुर आदि थे।

ये भी पढ़ें-

Summer Special Train : झारखंड के इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी हावड़ा-रक्सौल स्पेशल ट्रेन, यहां पढ़ें टाइम टेबल

Bijli Consumers : बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, अब ये काम किया तो लगेगा भारी जुर्माना; तैयारी में विभाग

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Droupadi Murmu Shimla Visit: हिमाचल के चार दिवसीय प्रवास पर आज शिमला आएंगी द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति का ये रहेगा शेड्यूल

राज्य ब्यूरो, शिमला। Droupadi Murmu Shimla Visit:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार से हिमाचल प्रवास पर शिमला पहुंचेंगी। राष्ट्रपति का हिमाचल प्रवास आठ मई तक रहेगा। इस दौरान राष्ट्रपति कांगड़ा जिले के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगी। हिमाचल प्रदेश केंद्री

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now